NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 6 ओमना का सफ़र

स्मरणीय तथ्य :

  • ट्रेन में चढ़ते समय धक्का मुक्की नहीं करना चाहिए।
  • टिकट चेकर का यूनिफॉर्म काले रंग का कोट होता है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 49)
प्रश्न 1.
ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे पर धक्का मुक्की क्यों हो रही थी?
उत्तर:
क्योंकि सभी लोग जल्दी से जल्दी ट्रेन में चढ़ जाना चाहते थे।

प्रश्न 2.
क्या तुमने कभी ट्रेन में सफर किया है? कब?
उत्तर:
हाँ, मैंने कई बार ट्रेन में सफर किया है। जब हमलोग चाचा से मिलने दिल्ली जा रहे थे।

प्रश्न 3.
अगर तुम सफर पर जाओ, तो खाने-पीने का क्या-क्या सामान ले जाना पसंद करोगे? क्यों?
उत्तर:
मैं सफ़र पर जाते समय खाने के लिए फल, सूखे मेवे, पूरी, सब्जी तथा मिठाईयाँ ले जाना पसंद करूंगा। क्योंकि ये जल्दी खराब नहीं होते हैं।

प्रश्न 4.
टिकट-चेकर के क्या-क्या काम होते हैं?
उत्तर:
वह सारे यात्रियों का टिकट चेक करता है तथा उनकी मदद करता है।

प्रश्न 5.
तुम टिकट चेकर को कैसे पहचानोगे?
उत्तर:
टिकट चेकर के यूनिफॉर्म से। टिकट चेकर का यूनिफॉर्म काले रंग का कोट होता है। तथा उसके कंधे पर ‘टी.टी. ई. को उजले रंग का बैच लगा होता है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 51)
प्रश्न 1.
ओमना ने खिड़की से बाहर क्या देखा?
उत्तर:
ओमना ने खिड़की से बाहर सूखे, भूरे मैदान तथा छोटे-छोटे गाँव देखा। उसे बाहर की सभी चीजें उल्टी दिशा में भागती हुई नजर आई।

प्रश्न 2.
रेलवे स्टेशन पर क्या-क्या चीजें बिकती है?
उत्तर:
रेलवे स्टेशन पर बटाटा-बड़ा, पूरी-साग, पूरी-सब्जी, दूध, फल, ठंडा, खिलौने, किताब तथा अन्य खाने की चीजें बिकती हैं।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 52)
प्रश्न 1.
ट्रेन के बाथरूम में पानी खत्म क्यों हो गया? चर्चा करो।
उत्तर:
यात्री प्रायः पानी का दुरूपयोग करते हैं। कभी-कभी पानी ठीक से भरा भी नहीं जाता है।

प्रश्न 2.
कल्पना करो कि अब तुम्हें ट्रेन में एक लंबे सफर पर जाना है। तुम अपने साथ मनोरंजन के लिए क्या-क्या सामान ले जाना चाहोगे?
उत्तर:
मैं लंबे सफर पर अपने साथ मनोरंजन के लिए कहानियों की किताबें, कॉमिक्स बुक, लूडो तथा शतरंज ले जाना चाहूँगा।

प्रश्न 3.
चित्रों को पहचान कर लिखो, रेलवे-स्टेशन पर ये लोग क्या काम करते हैं? चर्चा करो।
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 6 ओमना का सफ़र 1
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 6 ओमना का सफ़र 2

  • कुली-कुली लोगों का सामान उठाने में उनकी मदद करता है, जिसके बदले में उसे पैसे मिलते हैं।
  • गार्ड–गार्ड प्रायः ट्रेन के पिछले वाले विशेष डब्बे में रहता है। वह ट्रेन को चलाने के लिए सिग्नल देता है। वह ट्रेन का इनचार्ज होता है।
  • ड्राईवर-ड्राईवर ट्रेन को चलाता है।
  • टिकट चेकर-टिकट चेकर यात्रियों का टिकट चेक करता है तथा उनकी मदद करता है।
  • रेलवे पुलिस-रेलवे पुलिस रेल तथा यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखता है।
  • सफाई कर्मचारी-सफाई कर्मचारी ट्रेन तथा रेलवे प्लेटफॉर्म की सफाई करता है।
  • टिकट बिक्रेता-टिकट बिक्रेता यात्रियों को रेल में सफर करने के लिए टिकट बेचता है।
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन