CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

Students must start practicing the questions from CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi with Solutions Set 1 are designed as per the revised syllabus.

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

निर्धारित समय : 3 घंटे
अधिकतम अंक : 80

सामान्य निर्देश :

  • इस प्रश्नपत्र में दो खंड हैं-खंड ‘क’ और ‘ख’। खंड-क में वस्तुपरक/बहुविकल्पीय और खंड-ख में वस्तुनिष्ठ/ वर्णनात्मक प्रश्न दिए गए हैं।
  • प्रश्नपत्र के दोनों खंडों में प्रश्नों की संख्या 17 है और सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखिए।
  • खंड ‘क’ में कुल 10 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 49 है। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए 40 उपप्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  • खंड ‘ख’ में कुल 7 प्रश्न हैं, सभी प्रश्नों के साथ उनके विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

खंड ‘क’
वस्तुपरक/बहुविकल्पीय प्रश्न (अंक : 40)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए। (1 × 5 = 5)
‘घर’ जैसा छोटा-शब्द भावात्मक दृष्टि से बहुत विशाल होता है। इस आधार पर मकान, भवन, फ्लैट, कमरा, कोठी, बैंगला आदि। इसके समानार्थी बिलकुल भी नहीं लगते हैं, क्योंकि इनका सामान्य संबंध दीवारों, छतों और बाहरी व आंतरिक साज-सज्जा तक सीमित होता है, जबकि घर प्यार-भरोसे और रिश्तों की मिठास से बनता है। एक आदर्श घर वही है, जिसमें प्रेम व भरोसे की दीवारें, आपसी तालमेल की छतें, रिश्तों की मधुरता के खिले-खिले रंग, स्नेह, सम्मान व संवेदनाओं की सज्जा हो। घर में भावात्मकता है, वह भावात्मकता, जो संबंधों को महकाकर परिवार को जोड़े रखती है। यह बात हमें अच्छी तरह याद रखनी चाहिए कि जब रिश्ते महकते हैं, तो घर महकता है, प्यार अठखेलियाँ करता है, तो घर अठखेलियाँ करता है, रिश्तों का उल्लास घर का उल्लास होता है, इसलिए रिश्ते हैं, तो घर है और रिश्तों के बीच बहता प्रेम घर की नींव है। यह नींव जितनी मजबूत होगी, घर उतना ही मजबूत होगा। न जाने क्यों, आज का मनुष्य संवेदानाओं से दूर होता जा रहा है, उसके मन की कोमलता, कठोरता में बदल रही है, दिन-रात कार्य में व्यस्त रहने और धनोपार्जन की अति तीव्र लालसा से उसके अंदर मशीनियत बढ़ रही है, इसलिए उसके लिए घर के मायने बदल रहे हैं, उसकी अहमियत बदल रही है, इसी कारण आज परिवार में आपसी कलह, द्वंद्व आदि बढ़ रहे हैं। आज की पीढ़ी प्राइवेसी (वैयक्तिकता) के नाम पर एकाकीपन में सुख खोज रही है। उसकी सोच ‘मेरा कमरा, मेरी दुनिया’ तक सिमट गई है। एक छत के नीचे रहते हुए भी हम एकाकी होते जा रहे हैं। काश, सब घर की अहमियत समझें और अपना अहं हटाकर घर को घर बनाए रखने को प्रयास करें।

(1) भावात्मक दृष्टि से घर जैसे छोटे-से शब्द की ‘विशालता’ में निहित हैं-
कथन पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए-

कथन
(i) प्रेम, विश्वास, नातों का माधुर्य व संवेदनाएँ
(ii) आकर्षक बनावट, सुंदर लोग, वैभव व संपन्नता
(iii) सुंदर रंग संयोजन, आंतरिक सजावट एवं हरियाली
(iv) स्नेह, सम्मान, सरसता, संवेदनाएँ, संपन्नता व साज-सज्जा

विकल्प
(क) कथन (i) सही है।
(ख) कथन (i) व (ii) सही हैं।
(ग) कथन (ii) व (iii) सही हैं।
(घ) कथन (iii) व (iv) सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन (1) सही है।

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

(2) सामान्य रूप में मकान, भवन, फ्लैट, कमरा, कोठी आदि शब्दों का संबंध किससे होता है?
(क) हृदय की भावनाओं से
(ख) वैभव और समृद्धि से
(ग) स्थानीय सुविधाओं से
(घ) बनावट व सजावट से
उत्तर:
(घ) बनावट व सजावट से

(3) आज की पीढ़ी को सुख किसमें दिखाई दे रहा है?
(क) निजी जीवन व एकांतिकता में
(ख) पारिवारिक भावात्मक संबंधों में
(ग) बिना मेहनत सब कुछ मिल जाने में
(घ) धन कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में
उत्तर:
(क) निजी जीवन व एकांतिकता में

(4) गद्यांश में प्रेम को घर का क्या बताया गया है?
(क) आभूषण
(ख) आधार
(ग) भरोसा
(घ) उल्लास
उत्तर:
(ख) आधार

(5) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए।
कथन (A): आदमी के अंदर संवेदनाओं की जगह मशीनियत बढ़ती जा रही है।
कारण (R): व्यस्तता और अर्थोपार्जन की अति महत्वाकांक्षा ने उसे यहाँ तक पहुँचा दिया है।

(क) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
(घ) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर:
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की संही व्याख्या है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित दो पद्यांशों में से किसी एक पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए- (1 × 5 = 35)
सच हम नहीं, सच तुम नहीं, सच है महज संघर्ष ही।।
संघर्ष से हटकर जिए तो क्या जिए हम या कि तुम
जो नत हुआ, वह मृत हुआ, ज्यों वृंत से झरकर कुसुम
जो पंथ भूल रुका नहीं, जो हार देख झका नहीं,
जिसने मरण को भी लिया हो जीत, है जीवन वही।। सच हम नहीं…………
ऐसा करो जिसमें न प्राणों में कहीं जड़ता रहे।
जो है जहाँ चुपचाप अपने आप से लड़ता रहे।
जो भी परिस्थितियाँ मिलें,
काँटे चुभे, कलियाँ खिलें,
टूटे नहीं इनसान, बस संदेश यौवन का यही॥ सच हम नहीं……….
अपने हृदय का सत्य अपने आप हमको खोजना।
अपने नयन का नीर अपने आप हमको पोंछना।
आकाश सुख देगा नहीं,
धरती पसीजी है कहीं!
हर एक राही को भटककर ही दिशा मिलती रही।। सच हम नहीं……….. (-जगदीश गुप्त )
(1) इस कविता के केंद्रीय भाव हेतु दिए गए कथनों को पढ़कर सबसे सही विकल्प चुनिए।
कथन
(i) प्रतिकूलता के विरुद्ध जूझते हुए बढ़ना ही जीवन की सच्चाई है।
(ii) परिस्थितियों से समझौता करके जोखिमों से बचना ही उचित है।
(ii) लक्ष्य-संधान हेतु मार्ग में भटक जाने का भय त्याग देना चाहिए।
(iv) जीवन में ‘अपने छाले, खुद सहलाने’ का दर्शन अपनाना चाहिए। विकल्प

(क) कथन (ii) सही है।
(ख) कथन (i) व (iii) सही है।
(ग) कथन (1), (ii) व (iv) सही हैं।
(घ) कथन (i), (ii), (iii) व (iv) सही हैं।
उत्तर:
(ग) कथन (i), (ii) व (iv) सही हैं।

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

(2) मरण अर्थात् मृत्यु को जीतने का आशय है
(क) साधुता व साधना से अमरत्व प्राप्त करना
(ख) योगाभ्यास व जिजीविषा से दीर्घायु हो जाना
(ग) अर्थ, बल व दृढ़ इच्छाशक्ति से जीवन को कष्टमुक्त करना
(घ) जीवन व जीवन के बाद भी आदर्श रूप में स्मरण किया जाना
उत्तर:
(घ) जीवन व जीवन के बाद भी आदर्श रूप में स्मरण किया जाना

(3) ‘आकाश सुख देगा नहीं, धरती पसीजी है कही…’ का अर्थ है कि-
(क) आकाश और धरती दोनों में संवेदनशीलता नहीं है।
(ख) ईश्वर उदार है, अत: वही सुख देता है, वही पसीजता है।
(ग) जुझारू बनकर स्वयं ही जीवन के दुख दूर किए जा सकते हैं।
(घ) सामूहिक प्रयत्नों से ही संकट की स्थिति से निकला जा सकता है।
उत्तर:
(ग) जुझारू बनकर स्वयं ही जीवन के दुख दूर किए जा सकते हैं।

(4) अपने आप से लड़ने का अर्थ है-
(क) अपनी अच्छाइयों व बुराइयों से भलीभाँति परिचित होना।
(ख) किसी मुद्दे पर दिल और दिमाग का अलग अलग सोचना
(ग) अपने किसी गलत निर्णय के लिए स्वयं को संतुष्ट कर लेना
(घ) अपनी दुर्बलताओं की अनदेखी न करके उन्हें दृढ़ता से दूर करना
उत्तर:
(घ) अपनी दुर्बलताओं की अनदेखी न करके उन्हें दृढ़ता से दूर करना

(5) युवावस्था हमें सिखाती है किकथन पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन
(i) स्वयं को चैतन्य, गतिशील, आत्मआलोचक व आशावादी बनाए रखें।
(ii) सजग रहें; जीवन में कभी कठिन परिस्थितियाँ उत्पन्न ही न होने दें।
(iii) सुख-दुःख, उतार-चढ़ाव को भाग्यवादी बनकर स्वीकार करना सीखें।
(iv) प्रतिकूल परिस्थितियों के आगे घुटने न टेकें; बल्कि दो-दो हाथ करें।

विकल्प
(क) कथन (i) व (ii) सही हैं।
(ख) कथन (1) व (iv) सही हैं।
(ग) कथन (ii) व (iii) सही हैं।
(घ) कथन (iii) व (iv) सही हैं।
उत्तर:
(ख) कथन (i) व (iv) सही है।

अथवा

‘फसल’ किसान के कच्चे-अधपके सपनों की लहलहाती आस है
यह उसके हृदय की गइराइयों में अंकुरित एक विश्वास है
यह विश्वास है
ढही हुई दीवार की चिनाई का अट्ठारह पार कर चुकी बेटी की सगाई का परचूनिए की उधारी चुकाने का मन के सपनों को नए परिधान पहनाने का इसी विश्वास की सलामती के लिए वह मूंदता है, आँखें दिन में न जाने कितनी बार……..
और दुआएँ प्रेषित करता है ऊपर तक भरोसे और आशंका की रस्साकशी में न जाने कितनी बार वह जागता है नींद से और जगा देना चाहता है, उस परमात्मा को भी जिसके बारे में सुनता आया है, कि सभी कुछ उसके ही हाथ है………
और इसीलिए जब फसल सौंधियाती है असल में, किसान के सपने पक जाते हैं………. (-डॉ. विनोद ‘प्रसून’)
(1) फसल को किसानों के कच्चे-अधपके सपनों की
लहलहाती आस कहने का कारण हैं
कथन पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए

कथन
(i) फसल देखकर बैंकों से सस्ते ब्याज पर ऋण सरलता से मिल जाना
(ii) फसल से किसान के स्वप्नों की संबद्धता और भावात्मक लगाव होना
(iii) फसल से जुड़े निराई, सिंचाई, कटाई, गहाई, भंडारण आदि के सपने देखना
(iv) फसल से जीवन की जरूरी इच्छाओं के साकार होने की संभावना जुड़ी होना

विकल्प
(क) कथन (i) व (ii) सही हैं।
(ख) कथन (ii) व (ii) सही हैं।
(ग) कथन (ii) व (iv) सही हैं।
(घ) कथन (iii) व (iv) सही हैं।
उत्तर:
(ग) कथन (ii) व (iv) सही हैं।

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

(2) किसान के हृदय की गहराइयों में अंकुरित हुए विश्वास की परिधि में आते हैं
(क) कुछ पाकर सामाजिक कार्य करने की इच्छाएँ
(ख) अति आवश्यक कार्य एवं मन के भावात्मक सपने
(ग) आधुनिक कृषि यंत्र आदि जुटा लेने की अभिलाषाएँ
(घ) कठिन समय के लिए कुछ बचाकर रखने की योजनाएँ
उत्तर:
(ख) अति आवश्यक कार्य एवं मन के भावात्मक सपने

(3) ‘दुआएँ प्रेषित करता है ऊपर तक’ का आशय है
(क) ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास रखना
(ख) सामूहिक यज्ञ करके फसल की कुशलता की कामना करना
(ग) फसल की कुशलता हेतु मन की ही ईश्वर से प्रार्थना करना
(घ) निवेदन को ग्राम्य विकास से जुड़े अधिकारियों तक पहुँचाना
उत्तर:
(ग) फसल की कुशलता हेतु मन ही मन ईश्वर से प्रार्थना करना

(4) ‘भरोसे और आशंका की रस्साकशी में’ पंक्ति के आधार पर किसान की मनोदशा से जुड़ा सही विकल्प है-
(क) ईश्वर पर अटूट विश्वास कि वे फसल को कोई हानि नहीं होने देंगे।
(ख) ईश्वर पर विश्वास, किंतु फसल की कुशलता को लेकर मन आशंकित रहना
(ग) परिश्रम पर पूर्ण विश्वास, किंतु ‘भाग्य में क्या लिखा है’ इससे सदा आशंकित रहना
(घ) स्वयं पर भरोसा करना, किंतु प्राकृतिक आपदाओं की आशंका से सदैव भयभीत बने रहना
उत्तर:
(ख) ईश्वर पर विश्वास, किंतु फसल की कुशलता को लेकर मन आशंकित रहना

(5) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए।
कथन (A): किसान अपनी फसल के साथ भावात्मक रूप से जुड़ा होता है।
कारण (R): व्यवसाय और व्यवसायी के बीच ऐसे संबंध स्वाभाविक हैं।
(क) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
(घ) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर:
(घ) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।

प्रश्न 3.
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य भेद’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किंहीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (1 × 4 = 4)
(1) ‘न तो तुम वहाँ जा सके, न ही मैं।’ इसका सरल वाक्य होगा-
(क) तुम और मैं दोनों ही वहाँ नहीं जा सके।
(ख) तुम भी वहाँ नहीं जा सके और मैं भी वहाँ नहीं जा सका।
(ग) यद्यपि तुम और मैं वहाँ जा सकते थे, फिर भी नहीं जा सके।
(घ) चूँकि तुम वहाँ नहीं जा सके, इसलिए मैं भी वहाँ नहीं जा सका।
उत्तर:
(क) तुम और मैं दोनों ही वहाँ नहीं जा सके।

(2) ‘सूर्योदय होते ही प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है।’ इसका संयुक्त वाक्य होगा-
(क) सूर्योदय होने पर प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है।
(ख) सूर्योदय होता है, और प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है।
(ग) जब सूर्योदय होता है, तब प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है।
(घ) क्योंकि सूर्योदय होता है, इसलिए प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है।
उत्तर:
(ख) सूर्योदय होता है, और प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है।

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

(3) आपके आवाज उठाने पर सभी आपके साथ खड़े हो जाएँगे। इसका मिश्र वाक्य होगा
(क) आपके आवाज उठाते ही सभी आपके साथ खड़े हो जाएँगे।
(ख) आप आवाज उठाएँगे, तो सभी आपके साथ खड़े हो जाएँगे।
(ग) आप आवास उठाएँगे और सभी आपके साथ खड़े हो जाएँगे।
(घ) आप आवाज उठाएँगे इसलिए सभी आपके साथ खड़े हो जाएँगे।
उत्तर:
(ख) आप आवाज उठाएँगे, तो सभी आपके साथ खड़े हो जाएँगे।

(4) निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए सबसे सही विकल्प को चुनिए
कथन
(i) आप कह सकते थे कि यह गलती आपने नहीं की है।
(ii) यदि आप अपना पक्ष रखते, तो अवश्य ही निर्दोष सिद्ध होते।
(iii) जब आपने गलती की ही नहीं है, तो उसका दंड आपको क्यों मिलेगा?
(iv) चूँकि दोषी कोई और है इसलिए आप यह दोष अपने ऊपर बिलकुल मत लीजिए।

विकल्प:
(क) केवल कथन (i) सही है।
(ख) कथन (ii) व (iii) सही है।
(ग) कथन (i) व (iv) सही हैं।
(घ) कथन (i), (ii), (iii) व (iv) सही हैं।
उत्तर:
(घ) कथन (i), (ii), (iii) व (iv) सही हैं।

(5) कॉलम 1 को कॉलम 2 के साथ सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए।

कॉलम 1 कॉलम 2
(1) बिल्ली आई और दूध (i) सरल वाक्य पी गई।
(2) यदि दूध बाहर न रखा होता, तो बिल्ली ऐसा नहीं कर पाती। (ii) संयुक्त वाक्य
(3) हमें बिल्ली का जूठा (iii) मिश्र वाक्य । दूध फेंकना पड़ा।

विकल्प
(क) (1)-(iii), (2)-6), (3)-(ii)
(ख) (1)-(ii), (2)-(iii), (3)-(i)
(ग) (1)-(ii), (2)-(i). (3)-(iii)
(घ) (1)-(ii), (2)-(i), (3)-(iii)
उत्तर:
(ख) (1)-(ii), (2)-(iii). (3)-(i)

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

प्रश्न 4.
निर्देशानुसार ‘वाच्य’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए (1 × 4 = 4)
(1) कॉलम 1 को कॉलम 2 के साथ सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए

कॉलम 1 कॉलम 2
(1) भारत द्वारा मैच जीत लिया गया। (i) कर्तृवाच्य
(2) गेंदबाजों ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। (ii) कर्मवाच्य
(3) विपक्षी बल्लेबाजों से क्रीज पर रुका नहीं जा सकता। (iii) भाववाच्य

विकल्प
(क) (1)-(ii), (2)-(i), (3)-(iii)
(ख) (1)-(i). (2)-(iii), (3)-(ii)
(ग) (1)-(i), (2)-(iii), (3)-(i)
(घ) (1)-(i), (2)-(ii), (3)-(iii)
उत्तर:
(क) (1)-(ii), (2)-(i), (3)-(ii)

(2) इनमें कर्मवाच्य का उदाहरण है
(क) रवीना गजल नहीं गा पाती है।
(ख) रवीना से गजल नहीं गाई जाती है।
(ग) रवीना पैदल नहीं चल पाती है।
(घ) रवीना से पैदल नहीं चला जाता है।
उत्तर:
(ख) रवीना से गजल नहीं गाई जाती है।

(3) इनमें कर्तृवाच्य का उदाहण है-
(क) चलो, अब घर चलें। (ख) चलो, अब घर चला जाए।
(ग) कैरम के बाद अब शतरंज खेली जाए।
(घ) हमारे द्वारा शतरंज खेली जा सकती है।
उत्तर:
(क) चलो, अब घर चलें।

(4) ‘दादी जी पढ़ नहीं सकती।’ इसका भाववाच्य होगा
(क) दादी जी कुछ भी पढ़ नहीं पाएँगी।
(ख) दादी जी से पढ़ा नहीं जा सकेगा।
(ग) दादी जी से पढ़ा नहीं जा सकता।
(घ) दादी जी कुछ भी पढ़ नहीं पाती हैं।
उत्तर:
(ग) दादी जी से पढ़ा नहीं जा सकता।

(5) “बिना सहारे बूढ़ी माँ से अब चला नहीं जाता है।’ इसका कर्तृवाच्य होगा
(क) बिना सहारे बूढ़ी माँ अब चल नहीं सकेंगी।
(ख) बिना सहारे बूढ़ी माँ अब चल नहीं पाती हैं।
(ग) बिना सहारे बूढ़ी माँ अब चल नहीं पाएँगी।
(घ) बिना सहारे बूढ़ी माँ अब चल नहीं सकती हैं।
उत्तर:
(ख) बिना सहारे बूढ़ी माँ अब चल नहीं पाती हैं।

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

प्रश्न 5.
निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हींचार प्रश्नों के उत्तरदीजिए (1 × 4 = 4)
(1) ‘चारों ओर छाई हरियाली मनमोहक लग रही थी।’
रेखांकित अंश का पद-परिचय होगा
(क) भाववाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
(ख) भाववाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, बहुवचन, कर्म कारक
(ग) जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
(घ) व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
उत्तर:
(क) भाववाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक

(2) ‘ड्राइवर ने जोर से ब्रेक मारे।’ रेखांकित अंश का पद- परिचय होगा
(क) रीतिवाचक क्रियाविशेषण, विशेष्य क्रिया-मारे
(ख) स्थानवाचक क्रियाविशेषण, विशेष्य क्रिया मारे
(ग) कालवाचक क्रियाविशेषण, विशेष्य क्रिया मारे
(घ) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण, विशेष्य क्रिया मारे
उत्तर:
(क) रीतिवाचक क्रियाविशेषण, विशेष्य क्रिया-मारे

(3) ‘यह पुस्तक मैंने तब खरीदी थी, जब मैं पंद्रह वर्ष का था।’ रेखांकित अंश का पद-परिचय होगा
(क) संकेतवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग
(ख) सार्वनामिक विशेषण, विशेष्य-पुस्तक
(ग) निपात, वाक्य के अर्थ को बल दे रहा है
(घ) परिमाणवाचक विशेषण, विशेष्य-पुस्तक
उत्तर:
(ख) सार्वनामिक विशेषण, विशेष्य-पुस्तक

(4) ‘हालदार साहब ने पान खाया।’ रेखांकित अंश का पद-परिचय होगा।
(क) अकर्मक क्रिया, सामान्य भूतकाल, कर्तृवाच्य
(ख) सकर्मक क्रिया, कर्म-पान, सामान्य भूतकाल, कर्तृवाच्य
(ग) प्रेरणार्थक क्रिया, कर्म-पान, सामान्य भूतकाल, कर्तृवाच्य
(घ) द्विकर्मक क्रिया, कर्म-पान, हालदार साहब, सामान्य भूतकाल, कर्तृवाच्य
उत्तर:
(ख) सकर्मक क्रिया, कर्म-पान, सामान्य भूतकाल, कर्तृवाच्य

(5) कुछ लड़के बाहर खेल रहे हैं। चाय में कुछ पड़ा है। दोनों वाक्यों के कुछ का सामान्य पद-परिचय होगा
(क) पहला कुछ-सार्वनामिक विशेषण, दूसरा कुछ-अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(ख) पहला कुछ-अनिश्चयवाचक सर्वनाम, दूसरा कुछ-अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(ग) पहला कुछ-अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण, दूसरा कुछ-अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(घ) पहला कुछ-अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण, दूसरा कुछ-निश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर:
(ग) पहला कुछ-अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण, दूसरा कुछ-अनिश्चयवाचक सर्वनाम

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

प्रश्न 6.
निर्देशानुसार अलंकार’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए (1 × 4 = 4)

(1) “अर्थ बिना कब पूर्ण हैं, शब्द, सकल जग-काज। अर्थ अगर आ जाए तो, ठाठ-बाट औ राज।।” इस दोहे में प्रयुक्त अलंकार है
(क) श्लेष
(ख) उत्प्रेक्षा
(ग) मानवीकरण
(घ) अतिशयोक्ति
उत्तर:
(क) श्लेष

(2) “कैसे कलुषित प्राण हो गए। मानो मन पाषाण हो गए।।” इस काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है
(क) श्लेष
(ख) उत्प्रेक्षा
(ग) मानवीकरण
(घ) अतिशयोक्ति
उत्तर:
(ख) उत्प्रेक्षा

(3) “इधर उठाया धनुष क्रोध में और चढ़ाया उस पर बाण। धरा, सिंधुनभकाँपेसहसा,विकलहुए जीवों के प्राण।।” इस काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है
(क) श्लेष
(ख) उत्प्रेक्षा
(ग) मानवीकरण
(घ) अतिशयोक्ति
उत्तर:
(घ) अतिशयोक्ति

(4) “एक दिवस सूरज ने सोची, छुट्टी ले लेने की बात।
सोचा कुछ पल सुकूँ मिलेगा, चलने दो धरती पर रात ॥” इस काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है
(क) श्लेष
(ख) उत्प्रेक्षा
(ग) मानवीकरण
(घ) अतिशयोक्ति
उत्तर:
(ग) मानवीकरण

(5) “कहती हुई यों उत्तरा के नेत्र जल से भर गए। हिमकरणों से पूर्ण मानो हो गए पंकज नए।” इस काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है
(क) श्लेष
(ख) उत्प्रेक्षा
(ग) मानवीकरण
(घ) अतिशयोक्ति
उत्तर:
(ख) उत्प्रेक्षा

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

प्रश्न 7.
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए (1 × 5 = 5)
कुछ नहीं पूछ पाए हालदार साहब। कुछ पल चुपचाप खड़े रहे, फिर पान के पैसे चुकाकर जीप में आ बैठे और रवाना हो गए। बार-बार सोचते, क्या होगा। उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी-जवानी-जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हँसती है, और अपने लिए बिकने के मौके ढूँढ़ती है। दुखी हो गए। पंद्रह दिन बाद फिर उसी कस्बे से गुजरे। कस्बे में घुसने से पहले ही ख्याल आया कि कस्बे की हृदयस्थली में सुभाष की प्रतिभा अवश्य ही प्रतिष्ठापित होगी, लेकिन सुभाष की आँखों पर चश्मा नहीं होगा।… क्योंकि मास्टर बनाना भूल गया।… और कैप्टन मर गया। सोचा, आज वहाँ रुकेंगे नहीं, पान भी नहीं खाएँगे, मूर्ति की तरफ देखेंगे भी नहीं, सीधे निकल जाएँगे। ड्राइवर से कह दिया, चौराहा पर रुकना नहीं, आज बहुत काम है, पान आगे कहीं खा लेंगे। लेकिन आदत से मजबूर आँखें चौराहा आते ही मूर्ति की तरफ उठ गईं। कुछ ऐसा देखा कि चीखे, रोको! जीप स्पीड में थी, ड्राइवर ने जोर से ब्रेक मारे। रास्ता चलते लोग देखने लगे। जीप रुकते-न-रुकते हालदार साहब जीप से कूदकर तेज-तेज कदमों से मूर्ति की तरफ लपके और उसके ठीक सामने जाकर अटेंशन में खड़े हो गए। मूर्ति की आँखों पर सरकंडे से बना छोटा-सा चश्मा रखा हुआ था, जैसा बच्चे बना लेते हैं। हालदार साहब भावुक हैं। इतनी-सी बात पर उनकी आँखें भर आईं।

(1) हालदार साहब क्या सोचकर दुखी हो गए?
(क) नेता जी की मूर्ति की आँखों पर चश्मा न देखकर
(ख) देशभक्तों का मजाक उड़ाने वाली बिकाऊ कौम को देखकर
(ग) घर-गृहस्थी, जवानी-जिंदगी आदि की बीती हुई बातें सोचकर
(घ) देश में अलग-अलग कौमों की विचारधारा में बहुत अंतर देखकर
उत्तर:
(ख) देशभक्तों का मजाक उड़ाने वाली बिकाऊ कौम को देखकर

(2) ‘सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति की आँखों पर चश्मा नहीं होगा…..।’ हालदार साहब ऐसा क्यों सोच रहे थे?
(क) कैप्टन के सारे चश्मे बिक जाने के कारण
(ख) कैप्टन के गंभीर रूप से बीमार हो जाने के कारण
(ग) मूर्तिकार मास्टर की भूल और कैप्टन की मृत्यु के कारण
(घ) नटखट बच्चों द्वारा चश्मा बार-बार उतार दिए जाने के कारण
उत्तर:
(ग) मूर्तिकार मास्टर की भूल और कैप्टन की मृत्यु के कारण

(3) हालदार साहब की आदत से मजबूर आँखों ने क्या किया?
(क) चौराहे पर आते ही पान की दुकान खोजने लगी
(ख) उन्होंने कैप्टन का स्मरण किया और वे नम हो गईं
(ग) चौराहे पर आते ही स्वभावतः मूर्ति की ओर उठ गईं
(घ) बाँस पर चश्मे लगाकर उन्हें बेचते हुए कैप्टन को खोजने लगीं
उत्तर:
(ग) चौराहे पर आते ही स्वभावतः मूर्ति की ओर उठ गईं

(4) हालदार साहब क्यों चीख पड़े?
(क) पानवाले का बदला हुआ व्यवहार देखकर
(ख) नेता जी की मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा लगा देखकर
(ग) नेता जी की मूर्ति के पास बहुत सारे बच्चे को एकत्र देखकर
(घ) ड्राइवर के द्वारा उनके आदेश का पालन न किए जाने के कारण
उत्तर:
(ख) नेता जी की मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा लगा देखकर

(5) सरकंडे से बना छोटा-सा चश्मा किस बात का प्रतीक था?
(क) राष्ट्रीय धरोहरों को संरक्षण देने का
(ख) हस्तकला के प्रति बढ़ रहे अनुराग का
(ग) देशभक्तों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का
(घ) सरकंडे जैसी वनस्पति को संरक्षित करने का
उत्तर:
(ग) देशभक्तों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का

प्रश्न 8.
गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए (1 × 2 = 2)
(1) बालगोबिन भगत साधु की सभी परिभाषाओं पर किन गुणों के कारण खरे उतरते थे?
(क) मधुर गायन, खेतीबाड़ी करना, गाँधीवादी दर्शन, सारा समय पूजा पाठ में बिताना
(ख) मृत्यु से न घबराना, हर समय भजन में लीन रहना, बेटे व बहू से बहुत प्रेम करना
(ग) सात्विक गृहस्थ जीवन, सत्यवादिता, शुद्ध व्यवहार, कबीर दर्शन से सज्जित आत्मा
(घ) आस्तिकता, समाज-सेवा, प्रतिदिन मंदिर जाना, रास्ते में जो भी मिले, उसे उपदेश देना
उत्तर:
(ग) सात्विक गृहस्थ जीवन, सत्यवादिता, शुद्ध व्यवहार, कबीर दर्शन से सज्जित आत्मा

(2) काशी को संस्कृति की पाठशाला इसलिए कहा गया है, क्योंकि
(क) यहाँ के लोग अपने बच्चों को धार्मिक संस्कार देते हैं।
(ख) यहीं से सांस्कृतिक संरक्षण अभियान का शुभारंभ हुआ था।
(ग) यहाँ गली-गली में पाठशालाएँ हैं, जिनमें संस्कार सिखाए जाते हैं।
(घ) यह विद्वानों, कला-मर्मज्ञों, कलाकारों, स्नेह व सद्भावना की पावन स्थली है।
उत्तर:
(घ) यह विद्वानों, कला-मर्मज्ञों, कलाकारों, स्नेह व सद्भावना की पावन स्थली है।

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

प्रश्न 9.
निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए (1 × 5 = 5)
तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला
प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होगा हुआ
आवाज से राख जैसा कुछ गिरता हुआ
तभी मुख्य गायक को ढाढ़स बंधाता कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर
कभी-कभी वह यों ही दे देता है
उसका साथ यह बताने के लिए कि वह अकेला नहीं है
और यह कि फिर से गाया जा सकता है गाया जा चुका राग
और उसकी आवाज में जो एक हिचक साफ सुनाई देती है
या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की कोशिश है,
उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।

(1) ‘तारसप्तक में जब बैठने लगता है, उसका गला’ इस पंक्ति में ‘उसका’ शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?
(क) संगतकार के लिए
(ख) प्रधान गायक के लिए
(ग) गाने के इच्छुक संगीत प्रेमियों के लिए
(घ) वाद्ययंत्र बजाने वाले कलाकारों के लिए
उत्तर:
(ख) प्रधान गायक के लिए

(2) संगतकार का स्वर मुख्य गायक की सहायता कब करता है?
(क) जब ऐसा करने के लिए उसका मन उससे कहता है
(ख) जब गायन को प्रभावी बनाकर वह वाहवाही लूटना चाहता है
(ग) गायक के द्वारा किसी पंक्ति विशेष को गाने का आग्रह किए जाने पर
(घ) गायक का कंठ कमजोर होने तथा प्रेरणा व उत्साह में गिरावट आने पर
उत्तर:
(घ) गायक का कंठ कमजोर होने तथा प्रेरणा व उत्साह में गिरावट आने पर

(3) ‘संगतकार’ किसका प्रतीक है?
(क) संगीत को पागलपन की हद तक चाहने वाले जज्बात का
(ख) स्वर को साधने के लिए अनवरत की जाने वाली साधना का
(ग) किसी की सफलता में निस्स्वार्थ सहयोग करने की भावना का
(घ) मनोरंजन, माधुर्य, मनुष्यत्व, अपनत्व, प्रतिबद्धता व प्रेरणा का
उत्तर:
(ग) किसी की सफलता में निस्स्वार्थ सहयोग करने की भावना का

(4) कभी-कभी संगतकार गायक का यूँही साथ क्यों देता है?
(क) अपने आप को उसके समकक्ष प्रदर्शित करने के लिए
(ख) उसे यह संदेश देने के लिए कि वह स्वयं को अकेला न समझे
(ग) वह मुख्य गायक की कमजोरियों से पूरी तरह परिचित होता है
(घ) उसे विश्वास होता है, कि बीच-बीच में गाने की मधुरता बनी रहेगी
उत्तर:
(ख) उसे यह संदेश देने के लिए कि वह स्वयं को अकेला न समझे

(5) संगतकार की ‘मनुष्यता’ किन कार्यों से प्रकट होती है?
(क) प्रधान गायक की सेवा में सदैव श्रद्धापूर्वक जुटे रहने से
(ख) गाने से पहले प्रत्येक कार्य को करने की पूर्व योजना बनाने से
(ग) स्वयं को विशिष्ट न बनाकर प्रधान गायक की विशिष्टता बढ़ाने से
(घ) कार्यक्रम से पहले एवं उसके उपरांत प्रधान गायक के चरण स्पर्श करने से
उत्तर:
(ग) स्वयं को विशिष्ट न बनाकर प्रधान गायक की विशिष्टता बढ़ाने से

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

प्रश्न 10.
पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए (1 × 2 = 2)
(1) ‘फसल’ कविता में ‘फसल’ की श्रेष्ठ परिभाषा के साथ प्रकाश में आए अन्य बिंदु हैं
(क) जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं कृषि विज्ञान की समझ द्वारा खेती
(ख) पर्यावरण संरक्षण तथा उपभोक्तावाद, प्रकृति और मनुष्य के संबंध
(ग) कृषि संस्कृति से निकटता, प्रकृति एवं मनुष्य के सहयोग से सृजन
(घ) कर्मवाद एवं भाग्यवाद, वैज्ञानिक तरीके से कृषि करने का आह्वान
उत्तर:
(ग) कृषि संस्कृति से निकटता, प्रकृति एवं मनुष्य के सहयोग से सृजन

(2) गोपियों को उद्धव का शुष्क संदेश पसंद न आने का मुख्य कारण था
(क) उद्धव के कठोर शब्द एवं अति कटु व्यवहार
(ख) उद्धव में वाक्-पटुता की कमी एवं हृदयहीनता
(ग) गोपियों का प्रेम मार्ग के स्थान पर ज्ञान मार्ग को पसंद
(घ) गोपियों का ज्ञान मार्ग के स्थान पर प्रेम मार्ग को पसंद करना
उत्तर:
(घ) गोपियों का ज्ञान मार्ग के स्थान पर प्रेम मार्ग को पसंद करना

खंड ‘ख’
वर्णनात्मक प्रश्न (अंक: 40)

प्रश्न 11.
गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए (2 × 3 = 6)
(क) नवाब साहब की सनक नकारात्मक थी, किंतु हर सनक नकारात्मक नहीं होती। सोदाहरण सिद्ध कीजिए। कि किस सनक को सकारात्मक कहा जा सकता है?
(ख) महानगरों की ‘फ्लैट-कल्चर’ और लेखिका मन्नू भंडारी के परंपरागत ‘पड़ोस कल्चर’ में आपको क्या अंतर दिखाई देता है? विचार करके लिखिए।
(ग) मंगलध्वनि किसे कहते हैं, बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है?
(घ) सच्चे अर्थों में ‘संस्कृत व्यक्ति’ किसे कहा जा सकता है? ‘संस्कृति’ पाठ के आधार पर तर्क सहित स्पष्ट कीजिए।

अधिकतम अंक विश्लेषण
(पूर्ण अंक प्राप्त करने हेतु निर्देश)
(6 अंक)
(लघुत्तरात्मक प्रश्न )
  • (क) लगन, मेहनत से कार्य को पूरा करना (1 अंक)
    ईमानदारी से कार्य पूर्ण करने का प्रयास करना (1 अंक)
  • (ख) फ्लैट में एकाकी जीवन जीने को मजबूर (1 अंक)
    पड़ोस कल्चर में सबका अपनत्व से
  • (ग) मांगलिक अवसरों पर बजायी जाने प्रश्न) वाली ध्वनि (1 अंक)
    अपनी साधना से शहनाई को साधना (1 अंक)
  • (घ) अपनी योग्यता व बुद्धि के बल पर नया करने वाला संस्कृत व्यक्ति । (1 अंक)
    न्यूटन का संस्कृत होना (1 अंक)

उत्तर:
(क) सकारात्मक सनक का अर्थ है-किसी कार्य की धुन का पक्का होना और लगन, मेहनत तथा ईमानदारी से उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह जुटकर प्रयास करना। जैसे-वैज्ञानिक, महापुरुष, आजादी के मतवाले क्रांतिकारी, सामाजिक बुराइयों को समूल नष्ट करने की बनने वाले समाज सुधारक। पहाड़ काटकर रास्ता बनाने वाले दशरथ माँझी जैसे सकारात्मक सनक वाले व्यक्तियों के
उदाहरण….

(ख) महानगरों की ‘फ्लैट-कल्चर’ में जीवन केवल अपने तक सीमित हो गया है, यहाँ एकाकीपन प्रिय होता जा रहा है, किसी को किसी से कोई मतलब नहीं है, ऐसा जीवन असहाय और असुरक्षित होता है। इसके विपरीत परंपरागत ‘पड़ोस कल्चर’ में घर की दीवारें पड़ोस तक फैली हुई थीं, अर्थात् जीवन केवल अपने तक सिमटा हुआ नहीं था। सब अपनत्व के बंधन में बंधे थे, ऐसा जीवन
अधिक आनंदपूर्ण व सुरक्षित था।

(ग) मांगलिक अवसरों पर वातावरण में पवित्रता व आनंद भरने के लिए वाद्ययंत्रों से बजाई जाने वाली ध्वनि मंगलध्वनि कहलाती है। शहनाई मंगलध्वनि का प्रमुख वाद्य है।

(घ) ‘संस्कृत व्यक्ति’ वह होता है, जिसमें अपनी बृद्धि तथा योग्यता के बल पर कुछ नया करने की क्षमता हो। उदाहरण के लिए – न्यूटन। न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार किया। इस आधार पर न्यूटन संस्कृत मानव सिद्ध होते हैं, क्योंकि उन्होंने कुछ नया सोचा और नवीन खोज कर डाली।

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

प्रश्न 12.
पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए (2 × 3 = 6)
(क) ‘क्रोध से बात और अधिक बिगड़ जाती है।’ ‘राम लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ कविता के आलोक में इस कथन की पुष्टि कीजिए।
(ख) आपके पाठ्यक्रम की किस कविता में कवि ने बादल से फुहार, रिमझिम तथा बरसने के स्थान पर गरजने के लिए कहा है? इस आह्वान का क्या कारण है? अपने शब्दों में लिखिए।
(ग) ‘पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण।’ यह पंक्ति किस कविता से ली गई है और इसके माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?
(घ) आत्मकथा लिखने के लिए किन गुणों की आवश्यकता होती है? कवि के लिए यह कार्य कठिन क्यों था? सोचकर लिखिए।

अधिकतम अंक विश्लेषण
(पूर्ण अंक प्राप्त करने हेतु निर्देश)
(2 अंक)
(लघुत्तरात्मक प्रश्न)
  • (क) क्रोध से बात बिगड़ना (1 अंक)
    परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण के द्वारा उनका अपमान करना (1 अंक)
  • (ख) फुहार कोमल सोच का प्रतीक (1 अंक)
    गर्जन से लोगों में विद्रोह व क्रांति का  आना (1 अंक)
  • (ग) शिशु की भोली मुसकान का वर्णन (1 अंक)
    उसकी मुसकान से पाषाण हृदय का पिघलना (1 अंक)
  • (घ) व्यक्तित्व की विशालता के साथ सच्चाई व साहस का होना (1 अंक)
    लेखक के जीवन में कोई बड़े कार्यका न होना (1 अंक)

उत्तर:
(क) क्रोध से बात और अधिक बिगड़ने की संभावना रहती है। क्रोधी व्यक्ति का वाणी पर नियंत्रण नहीं होता। प्रत्युत्तर में विपक्षी भी कटु व व्यंग्य वचन सुनाता है। पाठ में भी परशुराम जी के क्रोध करने के कारण लक्ष्मण जी ने भी उनकी अवस्था व पद का ध्यान न रखकर उन्हें कठोर उत्तर दिए, यदि श्रीराम की विनम्रता बीच में न होती, तो न जाने परिणाम क्या हो सकता था?

(ख) ‘उत्साह’ कविता में कवि ने बादल से फुहार, रिमक्षिम तथा बरसने के स्थान पर गरजने के लिए कहा है। फुहार, रिमझिम, बरसना कोमलता व मृदुल सोच के प्रतीक हैं, किंतु जब नवीन परिवर्तन लाना हो, तो ‘गर्जन’ यानी विद्रोह और क्रांति की आवश्यकता होती है। इसलिए कवि ने बादल से गरजकर नवीनता लाने के लिए विध्वंस, विप्लव और क्रांति के साथ नूतन विद्रोह का आह्वान किया है।

(ग) ‘पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण।’ यह पंक्ति ‘एक दंतुरित मुसकान’ कविता से ली गई है। इसके माध्यम से कवि ने शिशु की भोली मुसकान के प्रभाव का वर्णन किया है कि उसे देखकर पाषाण के समान हृदय भी स्नेहिलता का अनुभव करता है और उसकी मुस्कान में खो जाना चाहता है।

(घ) आत्मकथा लिखने के लिए व्यक्तित्व की विशालता के साथ-साथ सचाई, साहस और ईमानदारी की आवश्यकता होती है। लेखक के अंदर ये गुण तो थे, किंतु विनम्रता व महानता के कारण वे स्वयं के जीवन को आत्मकथा लिखने योग्य नहीं मानते थे, उन्हें लगता था कि अभी उन्होंने इतने बड़े कार्य नहीं किए हैं कि उनकी आत्मकथा में लोगों के लिए कुछ प्रेरणा हो।

प्रश्न 13.
पूरक पाठ्य-पुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 5060 शब्दों में लिखिए (4 × 2 = 8)
(क) “वहीं सुख,शांति और सुकून है, जहाँ अखंडित संपूर्णता है। पेड़, पौधे, पशु और आदमी सब अपनी- अपनी लय, ताल और गति में हैं। हमारी पीढ़ी ने प्रकृति की इस लय, ताल और गति से खिलवाड़ कर अक्षम्य अपराध किया है।” ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ के आधार पर बताइए कि इस अक्षम्य अपराध का प्रायश्चित मनुष्य किस प्रकार कर सकता है?
(ख) रचनाकार की भीतरी विवशता ही उसे लेखन के लिए मजबूर करती है और लिखकर ही रचनाकार उससे मुक्त हो पाता है। ‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ के आधार पर हिरोशिमा घटना से जोड़ते हुए इस कथन की पुष्टि कीजिए।
(ग) ‘माता का अँचल’ पाठ में भोलानाथ का अपने माता-पिता से बहुत लगाव है। बचपन में हर बच्चा एक पल के लिए भी माता-पिता का साथ नहीं छोड़ता है, किंतु माता-पिता के बूढ़े हो जाने पर इनमें से ही कुछ उन्हें साथ न रखकर वृद्धाश्रम में पहुँचा देते हैं। ऐसे लोगों को आप किन शब्दों में समझाएँगे? विचार करके लिखिए।

अधिकतम अंक विश्लेषण
(पूर्ण अंक प्राप्त करने हेतु निर्देश)
(8 अंक)

(लघुत्तरात्मक प्रश्न)

  • (क) प्रकृति द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन (2 अंक)
    प्रकृति को मित्र बनाकर उसकी सहायता करना (2 अंक)
  • (ख) भीतरी विवशता और आन्तरिक अकुलाहट ही अभिव्यक्ति का आधार (2 अंक)
    बाहरी दबाव की अपेक्षा आन्तरिक अनुभूति अधिक प्रभावी (2 अंक)
  • (ग) बढ़ती उपभोक्तावादी सोच, एकल परिवार की प्राथमिकता, संवेदनशीलता में कमी (2 अंक)
    बच्चों को समझाना, उन्हें जागरूक करना (2 अंक)

उत्तर:
(क) हमारी पीढ़ी ने प्रकृति का अंधाधुंध तरीके से दोहन किया है। उसने प्रदूषण के वृक्षों के कटाव से पर्यावरणीय संतुलन बिगाड़ा है। इससे प्रकृति की लय, ताल और गति बिगड़ी है, जिसके भयावह परिणाम सामने आ रहे हैं। मनुष्य को प्रकृति व पर्यावरण की कराह सुनकर उनके अनुकूल व्यवहार करना चाहिए। पर्यटन स्थलों पर ‘प्रकृति मित्र’ बनकर प्लास्टिक, पॉलीथिन आदि नहीं फेंकने चाहिए। ‘प्रकृति व पर्यावरण मित्र’ की भूमिका संकल्पित होकर निभानी चाहिए।

(ख) भीतरी विवशता लेखन के लिए मजबूर करती है, जो आंतरिक अनुभूति से उत्पन्न होती है। किसी घटना विशेष का अनुभव जब घनीभूत होता है, तब मन में संवेदनशीलता अकुलाती है और यही अकुलाहट अभिव्यक्ति का आधार बनती है। अनुभव, आंतरिक अनुभूति, विवशता, संवेदना के बाद पृष्ठों पर कुछ उतरता है, बाहरी दबाव की अपेक्षा लेखन के लिए आंतरिक अनुभूति कहीं अधिक प्रभावी है। लेखक ने हिरोशिमा की विभीषिका को पत्थर पर उतरी मनुष्य की छाया से महसूस किया और इसी अनुभूति के घनीभूत होते ही हिरोशिमा पर कविता लिख दी।

(ग) बढ़ती उपभोक्तावादी सोच, एकल परिवार को प्राथमिकता, वैयक्तिकता का प्रभावित होना, संवेदनशीलता में कमी आना आदि माता-पिता को दूर रखने के प्रमुख कारण हैं। ऐसे लोगों को भावात्मक रूप से समझाने की आवश्यकता है, उन्हें यह कहकर समझाया जा सकता है, कि जैसा वे अपने माता-पिता के साथ कर रहे हैं, वैसा कल उनके साथ भी हो सकता। वे वृद्धाश्रम भेजने से पूर्व माता-पिता के स्थान पर स्वयं को रखकर देखें।

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

प्रश्न 14.
निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय का लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-(6)
(क) जीवन का कठिन दौर और मानसिक मजबूती संकेत-बिंदु
मानसिक दृढ़ता से मुश्किल हालातों का सामना संभव कठिन हालातों से दो-दो हाथ करने की शक्ति अनेक संघर्षशील व्यक्तियों के उदाहरण मानसिक दृढ़ता का संकल्प

(ख) साइबर युग, साइबर ठगी : सावधानियाँ एवं सुरक्षा
उपाय
संकेत-बिंदु
बढ़ते ऑनलाइन कार्य
साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ
सावधानियाँ
इससे बचने के उपाय

(ग) बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय
संकेत-बिंदु
दूसरों की कमियाँ देखना स्वाभाविक प्रवृत्ति
इस प्रवृत्ति का समाज पर प्रभाव
अपने अंदर झाँकना आवश्यक
आत्मनिरीक्षण का संकल्प

अधिकतम अंक विश्लेषण
(पूर्ण अंक प्राप्त करने हेतु निर्देश)
(6 अंक) (लघुत्तरात्मक प्रश्न)
  • (क) मानसिक दृढ़ता से कठिन दौर का सामना करने की शक्ति (2 अंक)
    संघर्ष से ही सफलता (2 अंक)
    मानसिक दृढ़ता का संकल्प (2 अंक)
  • (ख) बढ़ते ऑनलाइन कार्य और ठगी (2 अंक)
    सावधानियाँ (2 अंक)
    बचने के उपाय (2 अंक)
  • (ग) दूसरों की कमियाँ देखना मनुष्य का स्वभाव (2 अंक)
    समाज पर इस प्रवृत्ति का प्रभाव । (2 अंक)
    आत्मनिरीक्षण करना आवश्यक (2 अंक)

उत्तर:
दिए गए तीन अनुच्छेदों में से किसी एक विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लेखन (अनुच्छेद लेखन हेतु मूल्यांकन बिंदु)

विषयवस्तु 4 अंक
भाषा 1 अंक
प्रस्तुति 1 अंक

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

प्रश्न 15.
आप मनस्वी मौर्य/मनस्विता मालवीय हैं। बरसात के दिनों में दुर्घटना को दावत देते खुले पड़े सीवर लाइन के मैनहोलों के संदर्भ में दैनिक जागरण, अ ब स नगर के संपादक को एक समाचार प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
अथवा
आप श्रेयस राजपूत/श्रेयसी सिंह हैं। आप छात्रावास में रहते हैं। आपको पिता जी से पता चला है कि आपकी माता जी पूरे परिवार का तो ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की अक्सर अनदेखी करती हैं। माता जी को समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए। (5)

अधिकतम अंक  विश्लेषण
(पूर्ण अंक प्राप्त करने हेतु निर्देश)
(5 अंक)
(लघुत्तरात्मक प्रश्न)
  • (क) आरंभ की औपचारिकताएँ (½ अंक)
    विषयवस्तु का विवरण (2 अंक)
    भाषा की शुद्धता (1 अंक)
    पत्र का प्रस्तुतिकरण (1 अंक)
    पत्र की समाप्ति (½ अंक)
  • (ख) आरंभ की औपचारिकताएँ  (½ अंक)
    विषयवस्तु का विवरण (2 अंक)
    भाषा की शुद्धता (1 अंक)
    पत्र का प्रस्तुतिकरण (1 अंक)
    पत्र की समाप्ति (½ अंक)

उत्तर:
दिए गए दो औपचारिक व अनौपचारिक पत्रों में से किसी एक विषय पर 100 शब्दों में पत्र लेखन
(औपचारिक व अनौपचारिक पत्र हेतु मूल्यांकन बिंदु)

आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ 1 अंक
विषयवस्तु 2 अंक
भाषा 1 अंक
भाषा 1 अंक

प्रश्न 16.
आप तरुण वैश्य/तरुणा वैश्य हैं। आप बी.एड. कर चुके हैं। आपको विवेक इंटरनेशनल स्कूल, अ ब स नगर में हिंदी अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है। इसके लिए आप अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए।
अथवा
आप रॉबर्ट पॉल/डॉली डिसूजा हैं। आपसे अ ब स प्रकाशन, क ख नगर से ऑनलाइन कुछ पुस्तकें मँगवाई थीं। प्रकाशन द्वारा उनमें से दो पुस्तकें किसी अन्य लेखक की भेज दी हैं और एक पुस्तक के पहले कुछ पेज फटे हुए हैं। इसकी शिकायत करते हुए तथा इन पुस्तकों को शीघ्र लौटाने और नई पुस्तकें भिजवाने के लिए प्रकाशन के वरिष्ठ प्रबंधक को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए। (5)

अधिकतम अंक विश्लेषण
(पूर्ण अंक प्राप्त करने हेतु निर्देश)
(5 अंक)
(स्ववृत्त लेखन औपचारिक ई-मेल लेखन)
  • प्रारूप (2 अंक)
  • विषयवस्तु का विवरण (2 अंक)
    भाषा की शुद्धता (1 अंक)
  • प्रारूप (2 अंक)
    विषयवस्तु का विवरण (2 अंक)
    भाषा की शुद्धता (1 अंक)

उत्तर:
दिए गए स्ववृत्त (बायोडाटा) व औपचारिक ई-मेल लेखन में से किसी एक विषय पर 80 शब्दों में लेखन स्ववृत्त (बायोडाटा) व औपचारिक ई-मेल लेखन हेतु मूल्यांकन बिंदु

प्रारूप 2 अंक
विषयवस्तु 2 अंक
भाषा 1 अंक

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 1 with Solutions

प्रश्न 17.
आपके चाचा जी ने रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान खोली है। वे प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय समाचार-पत्र में उसका विज्ञापन देना चाहते हैं। आप उनके लिए लगभग 60 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
आप सौम्य गर्ग/सौम्या गर्ग हैं। आपके भैया-भाभी की पहली वैवाहिक वर्षगाँठ (एनिवर्सरी) है। इस अवसर पर उनके लिए लगभग 60 शब्दों में शुभकामना एवं बधाई संदेश लिखिए।

अधिकतम अंक विश्लेषण
(पूर्ण अंक प्राप्त करने हेतु निर्देश)
(4 अंक)
(विज्ञापन लेखन संदेश लेखन)
  • विषयवस्तु का उल्लेख (2 अंक)
    विज्ञापन की चित्रों के माध्यम से प्रस्तुति  (1 अंक)
    उद्घोष की भाषा (1 अंक)
  • आरंभ की औपचारिकताएँ दिनांक व समय) (1 अंक)
    विषयवस्तु का प्रस्तुतीकरण (2 अंक)
    भाषा की शुद्धता (1 अंक)

उत्तर:
दिए गए विज्ञापन लेखन व संदेश लेखन में किसी एक विषय पर 60 शब्दों में लेखन (विज्ञापन लेखन व संदेश लेखन हेतु मूल्यांकन बिंदु)

प्रारूप 2 अंक
विषयवस्तु 1 अंक
भाषा 1 अंक